महिला क्रिकेट: ऑस्‍ट्रेलिया ए ने इंडिया ए पर दर्ज की 91 रन से जीत

ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 271/8 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 15, 2018, 06:23 PM IST

Published On Oct 15, 2018, 06:23 PM IST

Last UpdatedOct 15, 2018, 06:23 PM IST

Punam Raut @ Getty Image

Punam Raut (File Photo) © Getty Image

ऑस्ट्रेलिया ए महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में इंडिया ए को 91 रनों से हराया। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। भारतीय महिलाएं इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाईं और 46.2 ओवरों में 180 रनों पर ही ढेर हो गईं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए लगातार अपने विकेट खोती रही। प्रीति बोस ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 80 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। इनके अलावा शिखा पांडे ने 54 गेंदों में सात चौकों की मददे से 42 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दोनों का प्रयास टीम को जीत नहीं दिला पाया और टीम मैच हार गई।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने ताहिला मैक्ग्रा की 86 गेंदों में खेली 58 रनों की पारी के अलावा हीथर ग्राहम 48, नाओमी स्टालेनबर्ग के 47 रनों की बदौलत मजबूत स्कोर खड़ा किया था। कप्तान मौली स्टानो ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इंडिया-ए के लिए प्रीसि बोस ने तीन विकेट अपने नाम किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick