×

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

ऑस्ट्रेलिया ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे तीन खिलाड़ियों को भी चुना गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 8:48 AM IST

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. मिशेल मार्श इस टीम के कप्तान हैं. और टीम में पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन और कूपर कॉनली शामिल है. ये सभी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों के अनुसार चुनी टीम

ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर्स को काफी तवज्जो दी है. इसमें एडम जम्पा के साथ ही मैथ्यू कुहेनेमन, कूपर कॉनली को टीम में रखा है. साथ ही ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू शॉर्ट जैसे स्पिन ऑलराउंडर भी इस टीम के साथ हैं.

ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने कहा कि सिलेक्शन कमिटी ने ऐसे खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दिया है जो भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभाल सकें. हालांकि टीम में शामिल कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी फिटनेस को लेकर काफी सवाल हैं.

बैली ने कहा, ‘हमारी टी20 टीम ने हालिया वक्त में अच्छी कामयाबियां हासिल की हैं जिससे सिलेक्शन पैनल को ऐसे कई खिलाड़ियों में से संतुलित टीम चुनने का मौका मिला जो श्रीलंका और भारत में मिलने वाली संभावित चुनौतियों का अच्छे ढंग से सामना कर सकते हैं.’

कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर हैं सवाल

उन्होंने आगे कहा, ‘पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड की फिटनेस पर अच्छी तरह नजर रखी जा रही है और हमें पूरा यकीन है कि वे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध होंगे. यह एक शुरुआती टीम है तो आने वाले वक्त में जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किए जा सकते हैं.’

खिलाड़ियों की चोट की बात करें तो कमिंस की पीठ की तकलीफ है. और इस महीने होने वाले स्कैन के बाद ही पता चलेगा कि वह वर्ल्ड कप के लिए फिट हैं या नहीं. वहीं हेजलवुड की एड़ी में चोट लगी थी जिस वजह से वह एशेज से ही बाहर हो गए थे. आक्रामक बल्लेबाज टिम डेविड को बिग बैश लीग में हैमस्ट्रिंग इंजुरी हुई थी.

बाएं हाथ के पेसर को नहीं तवज्जो

इस टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टीम में नहीं रखा है. बाएं हाथ के पेसर मिशेल स्टार्क ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और स्पेंसर जॉनसन चोटिल हैं. ऐसे में दाएं हाथ के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट इस टीम का हिस्सा हैं. बेन ड्वारशुइस, जो बाएं हाथ के गेंदबाज हैं टीम में जगह नहीं बना पाए..

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है. और उसके लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है.

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा