- क्रिकेट न्यूज़
- News
- australia announce preliminary 18-member squad no marnus labuschagne in team
WC Team Australia: टूट गया लाबुशेन का सपना, वर्ल्ड कप की संभावित टीम में नहीं मिली जगह
मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 की संभावित टीम में शामिल नहीं किया गया है.
Published On Aug 07, 2023, 10:44 AM IST
Last UpdatedAug 07, 2023, 10:44 AM IST
Marnus labuschange not included in australia world cup initial team (Reuters photo)
नई दिल्ली: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में मार्नस लाबुशेन का नाम शामिल नहीं है. इसी के साथ इस बल्लेबाज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है. हाल ही में भारत का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल रहे लाबुशेन इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. और शायद इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है.
लाबुशेन का हालिया फॉर्म खराब
लाबुशेन वनडे क्रिकेट में खास तौर पर संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. भारत के खिलाफ मार्च 2023 में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे. उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए थे. हालांकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने एक बार 63 रन की नाबाद पारी खेली थी. हाल ही में इंग्लैंड में खेली गई एशेज 2023 में वह एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी ही लगा पाए. यह भी उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में लगाए. यह मैच ड्रॉ रहा था. इस सबके बावजूद लाबुशेन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.
ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को भारत में तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज भी खेलनी है. 22 सितंबर से इस सीरीज का आगाज होगा. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की बाईं कलाई में फ्रैक्चर है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. यह सीरीज सितंबर की शुरुआत में होगी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर, जॉर्ज बैली कमिंस को मजबूरी में मिले इस आराम से बहुत परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘पैट की बाईं कलाई में ओवल टेस्ट के पहले दिन चोट लग गई थी. उन्हें छह सप्ताह के लिए आराम करने की जरूरत है.’
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल
| तारीख | बनाम | मैदान |
| 8 अक्टूबर | भारत | चेन्नई |
| 13 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका | लखनऊ |
| 16 अक्टूबर | क्वॉलिफायर- 2 | लखनऊ |
| 20 अक्टूबर | पाकिस्तान | बेंगलुरु |
| 25 अक्टूबर | क्वॉलिफायर-1 | दिल्ली |
| 28 अक्टूबर | न्यूजीलैंड | धर्मशाला |
| 4 नवंबर | इंग्लैंड | अहमदाबाद |
| 7 नवंबर | अफगानिस्तान | मुंबई |
| 12 नवंबर | बांग्लादेश | पुणे |
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की इस प्रारंभिक वनडे टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मार्च में खेली गई सीरीज का हिस्सा थे. इसमें ऑलराउंडर हार्डी और युवा स्पिनर तनवीर संघा शामिल हैं.
वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय संभावित टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम जम्पा