भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में ख्वाजा की वापसी, हैरिस को मौका

मार्कस हैरिस को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दिसंबर से जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 22, 2018, 10:58 AM IST

Published On Nov 22, 2018, 10:58 AM IST

Last UpdatedNov 22, 2018, 10:58 AM IST

After four rounds of the Sheffield Shield, Marcus Harris is the second-highest run-getter with 437 at 87.40. @Getty

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मार्कस हैरिस को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दिसंबर से जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में विक्टोरिया के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को शामिल किया है, जबकि अनुभवी खिलाड़ी मैट रेनशॉ को नजरअंदाज कर दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीए के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, “हैरिस ने अपनी क्षमता के दम पर टीम में स्थान हासिल किया है। विक्टोरिया के लिए शेफील्ड शील्ड में बेहतरीन शुरुआत करने और इसे बनाए रखने के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है। उन्होंने न केवल अच्छे रन बनाए, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अहमियत रखने वाली मानसिक मजबूती का भी सबूत दिया है।”

इसके अलावा, पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी टीम में वापस बुलाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले उस्मान ख्वाजा भी पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। हॉन्स का कहना है कि टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले 14 सदस्यीय टीम में कटौती कर फाइनल 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी। इसमें शामिल दो खिलाड़ियों को शेफील्ड शील्ड के लिए आजाद कर दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम :

टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, पैट कमिंस, मिशेल स्टॉर्क, जोश हाजलेवुड, नाथन ल्योन, क्रिस ट्रीमेन, पीटर सिडल और पीटर हैंड्सकॉम्ब।

Editor's Pick