add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए बदली अपनी टीम, कप्तान ही प्लेइंग-इलेवन में नहीं होंगे

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के चौथे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मैच में नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं खेलेंगे. इसके साथ ही नाथन लियोन को भी आराम दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 23, 2025 9:34 AM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में नियमित कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का नाम भी शामिल नहीं है.

कमिंस ने पर्थ और ब्रिसबेन में हुए सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच भी नहीं खेले थे. ऑस्ट्रेलिया ने ये दोनों टेस्ट मैच जीते थे. उनकी पीठ में दर्द था. इसके बाद उन्होंने ऐडिलेड में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में वापीस की. इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. कमिंस ने 6 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को इस मैच में 82 रन से हराया. जीत के बाद कमिंस ने पहले ही इशारा दे दिया था कि वह शायद सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से बाहर रहें. कहा था कि हम टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं. ऐसे में संभव है कि मैं अपने शरीर पर अतिरिक्त दबाव न देते हुए मेलबर्न टेस्ट से बाहर रहूं. किसी भी तरह की इंजरी से दूर रखने के लिए पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया गया है. कमिंस की जगह तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में जगह दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. लायन को ऐडिलेड टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी. मैच के आखिरी दिन बाउंड्री पर गेंद को रोकने के प्रयास में उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. लायन की अब सर्जरी होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि लियोन के टियर का ऑपरेशन होगा. और इसी वजह से यह स्पिनर लंबे वक्त के लिए टीम से बाहर हो गया है. नाथन लायन की जगह अब टॉड मर्फी को अंतिम 11 में रखा गया है.

एडिलेड टेस्ट से बाहर रहे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मेलबर्न में वापसी करेंगे. कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ ही टीम की कमान संभालेंगे. स्मिथ पर्थ और ब्रिसबेन में खेले गए सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट में भी कप्तान थे और टीम को बड़ी जीत दिलाने में कामयाब रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है.

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर