ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए टीम का ऐलान किया, नाथन लायन हुए बाहर

नाथन लायन दूसरे टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, हालांकि चोट के बावजूद वह बल्लेबाजी करने उतरे थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 03, 2023, 01:23 PM IST

Published On Jul 03, 2023, 01:23 PM IST

Last UpdatedJul 03, 2023, 01:23 PM IST

Eng vs Aus

Eng vs Aus (Photo credit-ICC)

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. चोटिल नाथन लायन एशेज सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. लायन को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी. नाथन लायन की जगह टॉड मर्फी प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे.

22 साल के टॉड मर्फी ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 14 विकेट लिये थे, मरफी ने इस दौरान विराट कोहली को चार बार आउट किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

22 साल के टोड मर्फी ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ चार टेस्ट मैच खेला है. चार टेस्ट मैच में उन्होंने 2.57 की इकॉनोमी और 25.21 की औसत से रन खर्च किए हैं और 14 विकेट हासिल किए हैं.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू रेनशॉ को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है. टीम में माइकल नेसर और विकेटकीपर जिमी पीरसन को शामिल किया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मैच हेडिंग्ले में होगा.

एशेज सीरीज के लिए बाकी मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: 

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर

पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे हैं. एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत हासिल की थी, वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 43 रन से जीत मिली.

Editor's Pick