ऑस्ट्रेलिया ने टी20 में लिया वनडे का बदला, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

चटगांव: वनडे इंटरनेशनल सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर काफी दबाव था. वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए यह हार किसी सदमे से कम नहीं थी. लेकिन टीम ने टी20 क्रिकेट में उस हार का बदला ले लिया है. शुक्रवार को चटगांव में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को हराकर सीरीज में...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 19, 2026, 06:04 PM IST

Published On Jun 19, 2026, 06:04 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2026, 06:04 PM IST

चटगांव: वनडे इंटरनेशनल सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर काफी दबाव था. वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए यह हार किसी सदमे से कम नहीं थी. लेकिन टीम ने टी20 क्रिकेट में उस हार का बदला ले लिया है. शुक्रवार को चटगांव में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. यह जीत ऑस्ट्रेलिया के आत्मविश्वास के लिए बहुत जरूरी है. दूसरे मैच में बांग्लादेश के सामने 197 रन का लक्ष्य था. लेकिन उसकी टीम 189 रन तक ही पहुंच सकी.

197 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही थी. सलामी बल्लेबाजों तंजिद अहमद (30) और सैफ हसन (42) ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी थी. परवेज हुसैन इमोन ने 22 गेंदों पर 36 रन और कप्तान तौहिद हृदय ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास काफी नहीं रहा. बांग्लादेश 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन हार्डी ने 2, जबकि नाथन एलिस, मैट रेनशॉ, एडम जांपा और जोएल डेविस ने 1-1 विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 196 रन बनाए थे. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मैट रैनशॉ ने 52 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 196 रन तक पहुंच सकी. इसके अलावा, टिम डेविड ने 26 गेंदों पर 45 और कप्तान मार्श ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए.बांग्लादेश के लिए नासुम अहमद ने 2, अब्दुल गफ्फार सकलैन, नाहिद राणा, और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 4 विकेट से जीता था. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick