add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कंगारुओं ने मिट्टी में मिलाया विश्व चैंपियन का गुरुर, वनडे में 3-0 से पीटा

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में पांच विकेट पर 355 रन बनाए. इंग्लैंड को 364 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया, इंग्लैंड की टीम 142 रन पर ऑलआउट हो गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - November 22, 2022 5:20 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 221 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीत ली है. बारिश की वजह से मैच को 48-48 ओवर का खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में पांच विकेट पर 355 रन बनाए. इंग्लैंड को 364 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया, इंग्लैंड की टीम 142 रन पर ऑलआउट हो गई. ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर के 269 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. डेविड वॉर्नर ने 102 गेंद में 106 रन और ट्रेविस हेड ने 130 गेंद में 152 रन बनाए. डेविड वॉर्नर ने 1043 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा. स्टीव स्मिथ ने 21 रन, स्टॉयनिस ने 12 रन और मिशेल मार्श ने 30 रन का योगदान दिया. एलेक्स कैरी 12 रन और लबुशने 08 रन बनाकर नाबाद रहे. ओली स्टोन ने चार विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया ने 1-0 से टी-20 सीरीज पर किया कब्जा, बारिश से टाई (D/L) हुआ तीसरा T20 मैच

इंग्लैंड की टीम को 364 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. इंग्लैंड की टीम 31.4 ओवर में 142 रन पर ढेर हो गई. जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. जेम्स विंस ने 22 रन, मोईन अली ने 18 रन, डॉसन ने 18 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने चार विकेट लिए. सीन एबॉट और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे मैच छह विकेट से जीता था, वहीं दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 72 रन से जीत मिली थी.