Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, 4-1 से किया एशेज पर कब्जा
Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, 4-1 से किया एशेज पर कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में पांच विकेट से जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में उसने 4-1 से बड़ी जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच जीते थे. लेकिन इसके बाद चौथे टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के आखिरी मैच में भी कंगारू टीम को 160 रन का लक्ष्य हासिल करने में पांच विकेट गंवाने पड़े
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 8, 2026 9:24 AM IST
cameron green (image cricket australia
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में पांच विकेट से जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में उसने 4-1 से बड़ी जीत हासिल की है. गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच के पांचवें और आखिरी दिन जीत हासिल की.
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच जीते थे. लेकिन इसके बाद चौथे टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के आखिरी मैच में भी कंगारू टीम को 160 रन का लक्ष्य हासिल करने में पांच विकेट गंवाने पड़े
Add Cricket Country as a Preferred Source
पांचवें दिन का खेल जब शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को जीत का पक्का दावेदार माना जा रहा था. हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करने में वह थोड़ा लड़खड़ाए लेकिन आखिर में उन्होंने इसे हासिल कर लिया. इंग्लैंड की टीम पांचवें दिन अपने स्कोर में सिर्फ 40 रन ही जोड़ सकी. और फिर उसने ऑस्ट्रेलिया को 16- रन का टारगेट दिया. और लक्ष्य इतना मुश्किल नहीं था कि मेजबान टीम उसे हासिल न कर सके. आखिरी दो दिनों में पिच थोड़ी टूटी हुई नजर आई. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास ऐसे बल्लेबाज हमेशा से थे कि वे इस स्कोर को तो आसानी से हासिल कर लेंगे.
क्या रहा सीरीज का हाल
पहला टेस्ट, पर्थ: ऑस्ट्रेलिया आठ विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया आठ विकेट से जीता तीसरा टेस्ट, एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया 82 रन से जीता चौथा टेस्ट, मेलबर्न: इंग्लैंड चार विकेट से जीता पांचवां टेस्ट, सिडनी: ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट से जीता
इस सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो रूट के कमाल के 160 और हैरी ब्रूक के धुआंधार 84 रन की बदौलत इंग्लैंड ने 384 रन का स्कोर बनाया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इसका मजबूत जवाब दिया. इं ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सिर्फ 166 गेंदों पर 24 चौकों और एक छक्के की मदद से 163 रन बना दिए. कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 138 रन की पारी खेली. ब्यू वेबस्टर ने पारी के अंत में 71 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 567 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
इंग्लैंड अब पहली पारी के आधार पर 183 रन पीछे था. लेकिन दूसरी पारी में जैकब बेथल की पारी ने इंग्लैंड को थोड़ी राहत थी. इस बल्लेबाज ने 154 रन बनाए. हालांकि कोई और बल्लेबाज इंग्लैंड के स्कोर में बड़ा योगदान नहीं दे सका. रूट ने सिर्फ 6 रन बनाए. बेन डकेट और ब्रूक ने 42-42 रनों का योगदान दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 342 रनों का स्कोर खड़ा किया.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए 160 रन का लक्ष्य ज्यादा नहीं था. लेकिन उसने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. जोश टंग ने तीन विकेट लिए. लेकिन आखिर ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.