×

AUS VS ENG: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत, सीरीज में 2-0 की बढ़त, WTC प्वॉइंट्स टेबल में भी हुआ बदलाव

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए सिर्फ 65 रन बनाने हैं, ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 4:17 PM IST

Gabba Test: माइकल नेसर ने दूसरी पारी में पंजा खोला, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाबा टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. खेल के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में 241 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की टीम की कुल बढ़त सिर्फ 64 रन की मिली, ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए सिर्फ 65 रन बनाने हैं, ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की लीड हासिल कर ली. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और टीम को सभी पांच मैचों में जीत मिली है. टीम का जीत प्रतिशत 100 है. वहीं हार के बाद इंग्लैंड की टीम का जीत प्रतिशत घटकर 36.11 हो गया है और टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर मौजूद है. इंग्लैंड की टीम की सात मैच में यह चौथी हार है. इंग्लैंड ने दो मुकाबले गंवाए हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में सभी टीमों की पोजिशन

रैंकटीममैचजीतहारटाईड्रॉN/RअंकPCTसीरीज़ फॉर्म
1ऑस्ट्रेलिया55000060100.00W W W W W
2साउथ अफ्रीका4310003675.00L W W W
3श्रीलंका2100101666.67D W
4पाकिस्तान2110001250.00W L
5भारत9440105248.15W W W L L
6इंग्लैंड7240102636.11W D L L L
7न्यूज़ीलैंड100010433.33D
8बांग्लादेश201010416.67D L
9वेस्टइंडीज60501045.56L L L L L D

मैच की पूरी कहानी

गाबा टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जो रूट के ऑस्ट्रेलिया में पहले शतक (नाबाद 138 रन) और जैक क्राउली के अर्धशतक (76 रन) की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 334 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टॉर्क ने छह विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मिचेल स्टॉर्क के 77 रन, जेक वेदराल्ड के 72 रन, मार्नस लाबुशेन के 65 रन, एलेक्स कैरी के 63 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ के 61 रन की मदद से 511 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 रन की लीड मिली. खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए थे और टीम पर पारी का हार का खतरा मंडरा रहा था. बेन स्टोक्स ने 50 रन और विल जैक्स ने 41 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड की पारी का हार का खतरा टाला.

TRENDING NOW

दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 241 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने महज 10 ओवर में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में ट्रैविस हेड (22) और मार्नस लाबुशेन (03) का विकेट गंवाया. स्टीव स्मिथ 23 रन (09 गेंद) और जैक वेदराल्ड 17 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की लीड हासिल कर ली है. सीरीज का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाएगा.