T20 WC 2026: ओमान चारो खाने चित्त, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी लीग मैच में बुरी तरह रौंदा
T20 WC 2026: ओमान चारो खाने चित्त, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी लीग मैच में बुरी तरह रौंदा, एडम जंपा ने चटकाए चार विकेट
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ओमान को 16 .2 ओवर में ही 104 रन पर आउट कर दिया, लेग स्पिनर एडम जम्पा ने चार विकेट चटकाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 20, 2026 10:25 PM IST
AUS VS OMAN
टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का अपमान झेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी लीग मैच में शुक्रवार को ओमान को नौ विकेट से हराकर विदा ली. जिम्बाब्वे और श्रीलंका से अप्रत्याशित हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया है .प्रतिष्ठा के लिये खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने औपचारिकता के इस मैच में ओमान को 16 .2 ओवर में ही 104 रन पर आउट कर दिया, लेग स्पिनर एडम जम्पा ने चार विकेट चटकाए. जंपा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.
जवाब में कप्तान मिचेल मार्श के 33 गेंद में नाबाद 64 रन और ट्रेविस हेड के 19 गेंद में 32 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में जीत दर्ज की, यह सौ रन से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेजी से दर्ज की गई जीत है. मार्श ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये, वहीं हेड ने छह चौके लगाये, दोनों ने 93 रन की साझेदारी की.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इससे पहले जम्पा के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 104 रन पर आउट कर दिया. जम्पा ने 21 रन देकर चार विकेट लिये जबकि जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल को दो दो विकेट मिले, ओमान की टीम 16.2 ओवर में आउट हो गई. वसीम अली ने ओमान के लिये 33 गेंद में 32 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और पहली ही गेंद पर बार्टलेट ने आमिर कलीम का विकेट ले लिया, अगली चार गेंदों पर रन नहीं बने जिसके बाद करण सोनावले ने मिडआन पर चौका लगाकर ओमान का खाता खोला. आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने स्लिप में करण का कैच टपकाया. ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने अगले ओवर में मार्कस स्टोइनिस को चौका लगाया और बार्टलेट को भी इसके बाद चौका जड़ा.
करण ने नाथन एलिस का स्वागत चौके के साथ किया, एलिस ने हालांकि अगली ही गेंद पर सफलता हासिल की और कट शॉट खेलने के प्रयास में करण विकेट गंवा बैठे. जतिंदर ने कवर प्वाइंट के बीच से बार्टलेट को चौका जड़ा लेकिन अगली शानदार गेंद पर चकमा खा गए और फुटवर्क का इस्तेमाल किये बिना विकेट गंवा बैठे, ओमान ने पांच ओवर में 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे, हम्माद मिर्जा ने कैमरन ग्रीन को प्वाइंट के ऊपर से चौका लगाया जिससे पावरप्ले के आखिर में ओमान का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन था. बार्टलेट को मिर्जा और वसीम अली ने चौके लगाये जिसके बाद अनुभवी लेग स्पिनर जम्पा को गेंद सौंपी गई, उन्होंने पहले ही ओवर में मिर्जा का विकेट चटकाया, मैक्सवेल ने इसके बाद कैच छोड़ने की गलती की भरपाई करते हुए दो विकेट लिए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.