U19 World Cup: फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत से होगी खिताब के लिए भिड़ंत

पाकिस्तान का U19 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ दिया है. पाकिस्तान को 1 विकेट से हार झेलनी पड़ी.

Edited By : Vanson Soral |Feb 08, 2024, 09:18 PM IST

Published On Feb 08, 2024, 09:18 PM IST

Last UpdatedFeb 08, 2024, 09:18 PM IST

Australia Cricket

PIC- @cricketcomau

IND vs AUS, FINAL: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाते हुए ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भारत से भिड़ेगी. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से शिकस्त दी. आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी. कंगारू बल्लेबाज रफ मैकमिलन ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार ICC U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है.

फाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया के सामने इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय भारत की कठिन चुनौती होगी. टीम इंडिया अपने 9वें फाइनल में छठी बार ट्राफी उठाने की कोशिश में जुटी है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में मेजबान साउथ अफ्रीका को धूल चटाते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की तरह इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. अब फाइनल में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखना दिलचस्प होगा. वैसे फाइनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा क्योंकि जब-जब टीम इंडिया U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है तो खिताब अपने नाम किया है.

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में सिर्फ 179 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्राकर ने गेंद से कहर बरपाते हुए पाकिस्तान के 6 बल्लेबाजों का शिकार किया. पाकिस्तान के लिए अजन अवैस और अरफत मिन्हास ने अर्धशतक जड़े. पाकिस्तान के 179 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट शेष रहते आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौके से 180 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.

पाकिस्तान के खिलाड़ी तेज गेंदबाज स्ट्रेकर (24 रन देकर छह विकेट) के आगे संघर्ष करते रहे जिससे टीम बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद महज 179 रन का स्कोर ही खड़ा पर पायी. अगर अराफात मिन्हास (52 रन) और अजान अवेस (52 रन) के अर्धशतक नहीं होते तो यह स्कोर और कम होता.

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे जूझती दिखी लेकिन इसके बावजूद 49.1 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाकर फाइनल में पहुंचने में सफल रही. इसमें डिक्सन (75 गेंद में 50 रन, पांच चौके) और ओलिवर पीके (75 गेंद में 49 रन, तीन चौके) की पारियों का अहम योगदान रहा.

भारतीय टीम अपना नौवां फाइनल खेलेगी जबकि आस्ट्रेलिया का यह छठा फाइनल होगा. भारत ने रिकॉर्ड पांच खिताब जीते हैं जबकि आस्ट्रेलिया के नाम तीन ट्राफियां रही हैं. पिछली बार आस्ट्रेलिया ने 2010 में यह ट्राफी पाकिस्तान को हराकर जीती थी.

Editor's Pick