एकतरफा अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, 113 रन से हराकर पड़ोसियों की बत्ती की गुल

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप में एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हरा दिया है. कंगारू टीम के सामने पाकिस्तानी टीम शुरुआत से संघर्ष करते हुए नजर आई.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 24, 2026, 08:19 AM IST

Published On Jun 24, 2026, 08:19 AM IST

Last UpdatedJun 24, 2026, 08:19 AM IST

Australia Beat Pakistan: महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का विजय रथ जारी है. टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में हेडिंग्ले के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 113 रनों से रौंदा. ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 86 रन बनाकर सिमट गई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. गुल फिरोजा महज एक रन बनाकर रन आउट हुईं. इसके बाद सायरा जबीन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह महज 5 रन बनाकर आउट हुईं. आयशा जफर अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और रन आउट होकर पवेलियन लौटीं. इरम जावेद 9 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जॉर्जिया वेयरहम का शिकार बनीं. मुनीबा अली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और वह 25 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद एलिसा पेरी की गेंद पर गार्डनर को कैच देकर आउट हुईं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला

आलिया रियाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. कप्तान फातिमा सना का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं. रमीन शमीम भी बिना खाता खोले रन आउट हुईं. पाकिस्तान की 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहीं, जबकि तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सकीं. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पेरी, सोफी मोलिनक्स और सरदलैंड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. वहीं, वेयरहम ने एक विकेट चटकाया.

एलिस पेरी ने खेली तूफानी पारी

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और बेथ मूनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं. हालांकि, इसके बाद जॉर्जिया वॉल और एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 100 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. वॉल ने 28 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. वहीं, पेरी ने 48 गेंदों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 71 रन बनाए. पेरी ने अपनी इस पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया.

एश्ले गार्डनर बिना खाता खोले आउट हुईं. जॉर्जिया वेयरहम ने 5 रन बनाए. एनाबेल सदरलैंड ने 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रनों का योगदान दिया, जबकि निकोला केरी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल, रमीन शमीम और नाशरा संधू ने दो-दो विकेट चटकाए.

Editor's Pick