WTC Points Table: साउथ अफ्रीका की हार से भारत की बल्ले-बल्ले
ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर जीत से भारत को बहुत फायदा हुआ है. भारत नंबर दो पर मजबूत हो गया है. वहीं साउथ अफ्रीका अब चौथे स्थान पर ही है.
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को पारी और 182 रन के विशाल अंतर से हरा दिया. इसके साथ ही उनसे तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 15 रन से शुरू की. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी सिर्फ 204 रन पर सिमट गई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 386 रन की बढ़त हासिल की थी. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी सिर्फ 189 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 575 रन का विशाल स्कोर बनाया था.
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया है और इसके साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का दावेदार बन गया है.
पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में चोटी पर है. उसका जीत प्रतिशत 78.57 है. अगर ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में हरा देता है तो उसका यह प्रतिशत और बढ़ जाएगा.
बांगलादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद भारत की स्थिति काफी अच्छी हो गई है. उसका जीत प्रतिशत 58.93 का है. भारत को अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. अगर भारत वह चारों मैच जीत जाता है तो वह आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगा. भारत फिलहाल दूसरे स्थान पर है. और साउथ अफ्रीका की हार से भारत को फायदा होगा.
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. उनका जीत प्रतिशत 53.3 और 50 का है.
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | ड्रॉ | NR | अंक | PCT | |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 14 | 10 | 1 | 0 | 3 | 0 | 132 | 78.57 |
2 | भारत | 14 | 8 | 4 | 0 | 2 | 0 | 99 | 58.93 |
3 | श्रीलंका | 10 | 5 | 4 | 0 | 1 | 0 | 64 | 53.33 |
4 | साउथ अफ्रीका | 11 | 6 | 6 | 0 | 0 | 0 | 72 | 50.00 |
5 | इंग्लैंड | 22 | 10 | 8 | 0 | 4 | 0 | 124 | 46.97 |
6 | वेस्टइंडीज | 11 | 4 | 5 | 0 | 2 | 0 | 54 | 40.91 |
7 | पाकिस्तान | 12 | 4 | 6 | 0 | 2 | 0 | 56 | 38.89 |
8 | न्यूजीलैंड | 9 | 2 | 6 | 0 | 1 | 0 | 28 | 25.93 |
9 | बांग्लादेश | 12 | 1 | 10 | 0 | 1 | 0 | 16 | 11.11 |
COMMENTS