SL VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता दूसरा टेस्ट, 14 साल बाद श्रीलंका में जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 75 रन का लक्ष्य था, ऑस्ट्रेलिया ने खेल के चौथे दिन आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 09, 2025, 12:19 PM IST

Published On Feb 09, 2025, 12:19 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2025, 12:19 PM IST

Australia cricket team

SL VS AUS 2nd Test: एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बाद मैथ्यू कुहनेमैन और नाथन लियोन की धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रन से हराया था.

खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 75 रन का लक्ष्य था, ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (20) का विकेट हासिल कर लिया. उस्मान ख्वाजा 27 रन और मार्नस लाबुशेन 26 रन बनाकर नाबाद रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में जीती सीरीज

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम को सफलता मिली है. 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है. आखिरी बार 2011 में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका दौरे पर जीत मिली थी. इससे पहले दोनों देशो के बीच 2022 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था, वहीं 2016 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था.

स्टीव स्मिथ- एलेक्स कैरी की 259 रन की पार्टनरशिप

इस मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में 257 रन पर ढेर कर दिया. उसके बाद स्टीव स्मिथ (131) और एलेक्स कैरी (156) के बीच 259 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 400 से ज़्यादा रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 414 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में में 157 रन की बढ़त मिली.

लियोन- कुहनेमैन ने गेंदबाजी में किया कमाल

श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में एंजलो मैथ्यूज (76) और कुसल मेंडिस (50) के अर्धशतक के बावजूद 231 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. लियोन और कुहनेमैन ने चार-चार विकेट लिए. 75 रन के आसान लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया. लियोन और कुहनेमैन ने पहली पारी में भी तीन-तीन विकेट लिए थे.

Editor's Pick