- क्रिकेट न्यूज़
- News
- australia beat west indies by 10 wickets josh hazlewood bowled career best
AUS vs WI: हेजलवुड के जोश के सामने पस्त हुआ वेस्टइंडीज, हार में भी दिखा शेमार का जज्बा
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया. इस मैच में जोश हेजलवुड ने 9 विकेट लिए.
Published On Jan 19, 2024, 09:07 AM IST
Last UpdatedJan 19, 2024, 09:07 AM IST
जोश हेजलवुड के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज (AUS vs WI Test) को 10 विकेट से हरा दिया. पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले ही कंगारू टीम ने जीत हासिल की. हालांकि शेमार जोसफ की एक बाउंसर ने उस्मान ख्वाजा को चोटिल कर दिया. स्कोर जब बराबर था तब उस बाउंसर से ख्वाजा का खून निकल आया और वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए.
जोसफ ने बल्लेबाजी में भी अपना जज्बा दिखाया. वह नंबर 11 पर खेलने आए लेकिन अपना विकेट उन्होंने आसानी से नहीं दिया. उन्होंने केमार रोच ने आखिरी विकेट के लिए 26 रन जोड़े. पहली पारी में भी इन दोनों ने टीम के लिए आखिरी विकेट के लिए 55 रन जोड़े थे.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (AUS vs WI, Test), पहला टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया 283 (ट्रेविस हेड 119, शेमार जोसफ 5-94) और 26/0
वेस्टइंडीज 188 (मैकंजी 50, पैट कमिंस 4-41, जोश हेजलवुड 4-44) और 120 (जोश हेजलवुड 5-35)
स्टीव स्मिथ को पहली पारी में आउट करने वाले शेमार जोसफ को नई गेंद नहीं दी गई. जोसफ ने अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर स्मिथ को आउट किया था. उन्हें पांचवें ओवर में गेंदबाजी दी गई. उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 14 रन की जरूरत थी. इस ओवर में ख्वाजा ने उनकी गेंद पर चौका लगाया. हालांकि स्मिथ भाग्यशाली रहे जब एक बेहतरीन गेंद उनके बल्ले के किनारे के करीब से निकली.
इसके बाद जोसफ की एक खतरनाक बाउंसर ने ख्वाजा को परेशान किया. एक उठती हुई बाउंसर उनके हेलमेट को पछाड़ते हुई उनके जबड़े पर लगी. ख्वाजा ने लाइन से हटने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. ख्वाजा के मुंह से खून निकलने लगे. इसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर उतरे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए विजयी रन बनाया. शेमार ने अपने पहले ही टेस्ट में काफी प्रभावित किया है.
तीसरे दिन के खेल की जब शुरुआत हुए तो वेस्टइंडीज के हाथों में चार विकेट थे और वह ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 22 रन पीछे थे. दूसरे दिन की गेंद पर जस्टिग ग्रीव्स आउट हुए थे.