add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ की एंट्री, मिचेल मार्श की चोट ने बढ़ाई टीम की टेंशन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, खेलने के लिए उनकी वापसी चोट ठीक होने और मेडिकल सलाह से तय होगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 11, 2026 8:45 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को इस हफ्ते के शुरू में ट्रेनिंग के दौरान लगी ‘ग्रोइन’ की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ा और वह चोट के कारण टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर शामिल किया है.

पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही चोट के कारण बाहर हैं, अब मिचेल मार्श की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ट्रेविस हेड आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बने कप्तान

आयरलैंड के खिलाफ मार्श की अनुपस्थिति में ट्रेविस हेड ने टीम की अगुआई की, जबकि मैट रेनशॉ को विश्व कप में डेब्यू कराया गया. 29 साल के रेनशॉ ने पिछले महीने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तेज गेंदबाज नाथन एलिस (12 रन देकर चार विकेट) और लेग स्पिनर एडम जम्पा (23 रन देकर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को कोलंबो में ग्रुप बी मैच में आयरलैंड पर 67 रन की जीत के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू किया.

एलिस ने अपने शुरूआती स्पैल में तीन विकेट झटककर जीत की लय तय की. उन्होंने शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजा तो वहीं जम्पा ने मध्य और निचले क्रम पर कहर बरपाया जिससे आयरलैंड की पारी 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में नौ विकेट 115 रन पर खत्म हुई.

उनकी वापसी मेडिकल सलाह से तय होगी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया, इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान ‘ग्रोइन’ चोट लगने के कारण मिचेल मार्श टी20 विश्व कप के पहले मैच से बाहर रहेंगे. उन्हें लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है. चोट की वजह से उन्हें ‘टेस्टिकुलर’ रक्तस्राव हुआ है. बयान में कहा गया, ‘‘स्कैन से ‘टेस्टिकुलर ब्लीडिंग’ की पुष्टि हुई है, उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, खेलने के लिए उनकी वापसी चोट ठीक होने और मेडिकल सलाह से तय होगी.

फरवरी 2025 से टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं स्मिथ

‘स्टैंडबाय’ खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने पिछले साल फरवरी से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है, लेकिन इस प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं, वह श्रीलंका में माहौल से तालमेल बिठाने के लिए तैयारी करेंगे.

स्टीव स्मिथ का टी-20 क्रिकेट में कैसा है प्रदर्शन ?

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 67 मैच में पांच अर्धशतक के साथ 1094 रन बनाए हैं. स्मिथ के नाम 272 टी-20 मैच में पांच शतक और 30 अर्धशतक के साथ 6242 रन है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/