- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia captain pat cummins was allowed to leave covid isolation in adelaide to return home in sydney 5143240
The Ashes: एडिलेड का बायो बबल छोड़ सिडनी लौटे पैट कमिंस; घर पर करेंगे आइसोलेशन
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ 2018 में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
Published On Dec 17, 2021, 01:48 PM IST
Last UpdatedDec 17, 2021, 01:48 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को शुक्रवार को एडिलेड में बने टीम को बायो बबल को छोड़कर चार्टर फ्लाइट के जरिए सिडनी लौटने की अनुमति दी गई, जहां वो अपने घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगे।
दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज को कोविड -19 पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने के बाद गुरुवार को शुरू होने वाले एडिलेट टेस्ट से कुछ घंटे पहले दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया राज्य के सख्त जैव-सुरक्षा नियमों के तहत उन्हें सात दिनों के लिए आइसोलेशन करने की जरूरत थी, लेकिन अब उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई है, जहां उन्हें मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट तक रहना होगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एसए हेल्थ द्वारा तय योजना के तहत, वो आइसोलेशन से खुद ड्राइव करके जरूरी पीपीई रिट पहनकर (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) और स्वच्छता नियंत्रण के साथ, एकल चार्टर फ्लाइट लेगा। वो न्यू साउथ वेल्स में भी सभी आइसोलेशन नियमों का पालन करना जारी रखेगा।”
कमिंस बुधवार शाम को एडिलेड के एक रेस्तरां में थे, जब उनके बगल की टेबल पर बैठे एक व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। जब वो स्थिति से अवगत हुए तो वो वहां से अलग हो गए जिसके बाद हुआ उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एडिलेड में एशेज के लिए कोविड नियमों के तहत छोटे-छोटे ग्रुप में बाहर खाना खाने की अनुमति है, लेकिन उन्हें घनी आबादी वाले स्थानों से दूर रहना चाहिए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निक हॉकले ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि कमिंस ने किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है और उन्हें 26 दिसंबर को मेलबर्न में तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होना चाहिए।
उनकी अनुपस्थिति में, स्टीव स्मिथ 2018 में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं।