×

कप्तान टिम पेन नहीं चाहते चोट के बाद वापसी में जल्दबाजी करें स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एशेज से पहले फिट होने के लिए टी20 विश्व से बाहर होने के लिए तैयार हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 5, 2021 5:37 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन चाहते हैं कि शीर्ष क्रम बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोट के बाद मैदान पर वापसी करने में जल्दबाजी करें। स्मिथ ने हालिया बयान में कहा था कि वो आगामी एशेज सीरीज से पहले पूरी तरह फिट होना चाहते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें टी20 विश्व से बाहर ही क्यों ना होना पड़े।

कप्तान पेन भी स्मिथ के इस बयान से सहमत है क्योंकि वो जानते हैं कि एशेज सीरीज में स्मिथ की भूमिका ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम होगी। पिछली एशेज सीरीज में स्मिथ ने दो शानदार दोहरे शतकों के साथ कुल 774 रन जड़े थे और पेन चाहेंगे कि इस बार भी स्मिथ वही प्रदर्शन दोहराएं।

पेन ने जूम कॉल पर दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरे लिए ये महत्वपूर्ण है कि वो खेलने के लिए फिट हो, चाहे वो टी 20 विश्व कप हो या एशेज।”

अंक कटने के चलते WTC फाइनल में जगह नहीं बना पाया ऑस्ट्रेलिया, जिससे निराश हूं: Tim Paine

कप्तान ने कहा, “जाहिर है कि एक स्वार्थी दृष्टिकोण से, मैं उसे 100 प्रतिशत फिट होना पसंद करूंगा और अगर इसका मतलब है कि वो उस टूर्नामेंट (विश्व कप) को मिस करता है तो ऐसा ही हो।”

पेन ने कहा, “लेकिन स्टीव एक पेशेवर खिलाड़ी है, उसे पता होगा कि उसका शरीर कैसा है और अगर उसे नहीं लगता कि वो फिट है तो वो सही फैसला लेगा। अब ये महत्वपूर्ण है कि वो फिट होने के पर्याप्त समय ले, ना केवल एशेज के लिए बल्कि अपने करियर को अगले 5-6 साल आगे बढ़ाने के लिए।”