IND vs AUS: हार के साथ ही भारत से छिना नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया ने किया टॉप पर कब्जा

भारत को घर में 2-1 से वनडे सीरीज हराने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ICC रैंकिंग में नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंच गई है.

Edited By : Vanson Soral |Mar 22, 2023, 10:33 PM IST

Published On Mar 22, 2023, 10:33 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2023, 10:33 PM IST

Team Australia (Image Source: Twitter)

चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में हारने के साथ ही टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज गंवाने के साथ ही ICC रैंकिंग में नंबर-1 का ताज खो दिया है. भारत को घर में 2-1 से वनडे सीरीज हराने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ICC रैंकिंग में नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंच गई है.

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC रैंकिंग में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 113-123 रेटिंग प्वाइंट्स है लेकिन कंगारू टीम ने कम मैच खेले हैं. रैंकिंग में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड और चौथे पर इंग्लैंड है. 5वें नंबर पर पाकिस्तान हैं.

तीसरे वनडे की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 269 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवरों में 248 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने 45 रन देकर चार विकेट और एशटन एगर ने 41 रन देकर दो विकेट झटके. विराट कोहली (54 रन, 72 गेंद, दो चौके, एक छक्का) का अर्धशतक भी भारत को हार से नहीं बचा सका. ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे पांच विकेट से गंवाने के बाद वापसी करते हुए लगातार दो वनडे में जीत दर्ज की. जम्पा ने भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया.

इससे पहले भारत में टीम इंडिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद सीरीज जीत दर्ज करने वाली आखिरी टीम पाकिस्तान थी, जिसने 2005 में 4-2 से जीत हासिल की थी (L, L, W, W, W).

Editor's Pick