• Home
  • News
  • Australia clinch a thrilling victory in the first Test of Ashes 2023 by 2 wickets against England

Ashes 2023: इंग्लैंड को बैकफायर कर गया 'बैजबॉल', ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट जीता एशेज का पहला टेस्ट

इंग्लैंड को अपनी पहली पारी पहले ही दिन 393/8 रन के स्कोर पर घोषित करना भारी पड़ा.

Edited By : Vanson Soral |Jun 21, 2023, 12:05 AM IST

Published On Jun 21, 2023, 12:05 AM IST

Last UpdatedJun 21, 2023, 12:05 AM IST

ashes 2023, england vs australia 1st test, 1st test ashes scorecard, england vs australia 1st test edgbaston highlights,

ENG vs AUS 1st Test

इंग्लैंड को एशेज 2023 के पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एजबेस्टन में खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने रोमांचक अंदाज में 8 विकेट खोकर आखिरी दिन अंतिम के ओवरों में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे कप्तान पैट कमिंस जिन्होंने नाबाद 44 रनों की पारी खेली और 9वें विकेट के लिए नाथन लॉयन के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी की. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड को अपनी पहली पारी पहले ही दिन 393/8 रन के स्कोर पर घोषित करना भारी पड़ा. ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 386 रन पर सिमट गया. दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 273 रन ही बना सकी जिससे कंगारू टीम 281 रनों का टारगेट मिला.

 

टेस्ट में सफल रन-चेज़ में #9 या उससे कम का उच्चतम स्कोर:

  • 44* – कमिंस बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 2023
  • 42* – अश्विन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2022
  • 40* – बेंजामिन बनाम पाक, ब्रिजटाउन 1988
  • 38* – एस बार्न्स बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमसीजी 1908
  • 35 – लतीफ बनाम ऑस्ट्रेलिया, कराची 1994

इससे पहले 5वें दिन सुबह का सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके कारण लंच ब्रेक जल्दी लिया गया. मैच शुरू होने पर अंपायरों ने टीमों को 67 ओवर दिए. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 107 रन से की। ख्वाजा और रात्रि प्रहरी स्कॉट बोलैंड ने पारी को आगे बढ़ाया. स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिन के आठवें ओवर में बोलैंड को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. बोलैंड ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 20 रन की पारी खेल. अच्छी फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड भी अधिक देर नहीं टिक सके और 16 रन बनाकर ऑफ स्पिनर मोईन अली की गेंद पर स्लिप में जो रूट के कैच दे बैठे जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 143 रन हो गया. ख्वाजा और ग्रीन ने हालांकि इसके बाद चाय के विश्राम तक ऑस्ट्रेलिया को और झटके नहीं लगने दिए.

चाय तक पांच विकेट पर 183 रन बनाए.चाय के समय पहली पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 159 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद थे और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 22 रन बनाकर उनका साथ साथ निभा रहे थे. लेकिन चाय के बाद ख्वाजा और ग्रीन के विकेट के साथ ही कंगारू टीम दवाब में आ गई. एलेक्स कैरी भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पैट कमिंस ने लॉयन के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया.

टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए नौवीं विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 81 – लक्ष्मण और इशांत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2010
  • 61* – डुजोन और बेंजामिन बनाम पाक, ब्रिजटाउन 1988
  • 56* – कॉटर एंड हेज़लिट बनाम इंग्लैंड, एससीजी 1907
  • 55* – कमिंस और ल्योन बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 2023
  • 54 – लारा और एम्ब्रोस बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन 1999

आखिरी 6 एशेज टेस्ट मैच

  • ऑस्ट्रेलिया जीता
  • ऑस्ट्रेलिया जीता
  • ऑस्ट्रेलिया जीता
  • ड्रॉ
  • ऑस्ट्रेलिया जीता
  • ऑस्ट्रेलिया जीता*

इनपुट- भाषा

Editor's Pick