T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर-8 में
T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर-8 में
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक मिला. जिम्बाब्वे के लिए यह काफी था.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 17, 2026 6:53 PM IST
पल्लेकल में बारिश हो रही थी. मंगलवार सुबह से वहां बरस रहा था. और उसी बरसते पानी में ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बह गईं. जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश से धुल गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. और यह जिम्बाब्वे को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में पहुंचाने के लिए काफी था. ऑस्ट्रेलिया 19 साल बाद वर्ल्ड कप के अगले राउंड तक नहीं पहुंच पाईं. श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने कहा था कि अब हम भगवान भरोसे हैं. उन्होंने कहा था कि हमें आयरलैंड से उम्मीदें हैं. पर आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाईं.
जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई है. मंगलवार को श्रीलंका के पल्लेकल में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश के चलते धुल गया. इसके साथ ही जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए और वह ग्रुप बी से सुपर 8 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गया. इस ग्रुप से श्रीलंका ने पहले ही सुपर 8 में जगह बना ली है. श्रीलंका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले चरण में जगह बनाई थी. वहीं 2021 की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पाई. ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से पहले जिम्बाब्वे ने भी हराया था. जिम्बाब्वे ने 23 रन से इस चैंपियन टीम को मात दी थी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ऑस्ट्रेलिया के अब सिर्फ एक मैच बचा है. उसके दो अंक हैं. और एक मुकाबला उसे ओमान के खिलाफ खेलना है. ऐसे में वह अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच पाएगा जो अगले राउंड में पहुंचाने के लिए काफी नहीं होगा.
सुपर 8 में भारत, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं. अब बस एक टीम की जगह खाली है जिसके लिए पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला है. भारत अगर बुधवार को नीदरलैंड से हार जाता है तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें हो सकती हैं. बात अगर जिम्बाब्वे की टीम की करें तो वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ भी नहीं कर सका था. वहीं इस बार सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम अगले चरण में जगह बनाकर अपनी तैयारियों का परिचय दे रही है.
सुपर 8 में जिम्बाब्वे की टीम एक्स-2 रहेगी. और वह पहले ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ होगी. और यहां से चोटी की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.