- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia Cricket Team players will have to stay in 6 days quarantine before playing in IPL, says eric simons
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को नहीं मिलेगी छूट, IPL खेलने से पहले करना होगा ये काम
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं।
Edited By : Cricket Country Staff |Sep 13, 2020, 04:02 PM IST
Published On Sep 13, 2020, 04:02 PM IST
Last UpdatedSep 13, 2020, 04:02 PM IST
Steve Smith with David Warner @ Twitter
IPL 2020 News Today: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस के अनुसार स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वार्नर (David Warner) जैसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को ब्रिटेन में जैव-सुरक्षित (Bio-Bubble) माहौल में रहने के बाद भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) आने के बाद छह दिनों तक क्वारेंटाइन में रहना होगा।
स्मिथ (Rajasthan Royals), वार्नर (Sunrisers Hyderabad) और ऑस्ट्रेलिया टीम के उनके साथी जोश हेजलवुड (CSK) बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद ब्रिटेन से सीधे यूएई रवाना होंगे। वे इंग्लैंड में सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान जैव-सुरक्षित माहौल में हैं।
IPL 2020: इशांत, रहाणे और अश्विन को एक साथ कैसे फिट कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के कोच पॉन्टिंग?
सिमंस ने कहा कि कोई ढिलाई नहीं होगी और इसकी संभावना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपनी टीमों के साथ जुड़ने से पहले न्यूनतम छह दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रहना होगा।
सिमंस ने ‘ मैनर्स ऑन क्रिकेट’ वेबसाइट के लिए लिखा, ‘‘ हम ऐसा सुन रहे हैं। अभी हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें टीम से जुड़ने से पहले छह दिनों के लिए अपने कमरों में क्वारेंटाइन रहने के अलावा पहले, तीसरे और छठे दिन कोविड-19 (Covid-19) जांच में नेगेटिव आना होगा।’’
धनश्री वर्मा ने फैन्स से बालों को लेकर किया सवाल, युजवेंद्र चहल बोले- पहले ऑप्शन तो दे दो
‘‘ हमें उम्मीद थी कि वे मौजूदा बायो बबल से हमारे बायो बबल में आयेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा क्योंकि इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।’’ सिमंस ने कहा कि सीएसके के खिलाड़ी जब भी अपने होटल कमरे से बाहर निकलेंगे तब उन्हें एक ‘स्मार्ट हेल्थ ट्रैकिंग’ उपकरण पहनना होगा।
‘‘हमें अपने गले में डालने के लिए ट्रैकिंग उपकरण दिया गया था लेकिन हमारे फिजियोथेरेपिस्ट ने उसे ‘घड़ी में बदल दिया, जिससे हम दूसरों से अलग ना लगे।’’
यूएई पहुंचने के बाद सीएसके दल के 13 सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले थे जिसमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे।