×

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने 71 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 12, 2016 2:54 PM IST

पहले दिन के खेल की समाप्ति पर एडम वोजेस और उस्मान ख्वाजा  पवेलियन वापस लौटतेे हुए © Getty Images
पहले दिन के खेल की समाप्ति पर एडम वोजेस और उस्मान ख्वाजा पवेलियन वापस लौटतेे हुए © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के पहली पारी के 183 रनों के जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा(57) और एडम वोजेस(7) मौजूद हैं। बहरहाल, अभी भी ऑस्ट्रेलिया पहली पारी के आधार पर 37 रन पीछे है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही जब उनके सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम 6 रन बनाकर जॉश हेजलवुड का पहला शिकार बने। इसके थोड़ी ही देर बाद मार्टिन गप्टिल भी 18 रन बनाने के बाद हेजलवुड का दूसरा शिकार बने। फुल स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड  बनाम ऑस्ट्रेलिया 2015-16, पहला टेस्ट वेलिंगटन

अब बारी थी पीटर सिडल की और उन्होंने 3 रनों के अंतराल में न्यूजीलैंड के दो बड़े बल्लेबाजों केन विलियमसन और ब्रेंडन मैकुलम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में न्यूजीलैंड 47 रनों पर चार विकेट खोकर बेहद खस्ताहाल नजर आ रही थी। एक बार फिर से हेजलवुड का तूफान लौटा और हेनरी निकोलस(8) को चलता किया। बहरहाल निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कोरी एंडरसन(38) और मार्क क्रेग(41) ने न्यूजीलैंड का पारी को कुछ देर के लिए संभाला और 183 तक पहुंचाया। दुर्भाग्य से कोई भी न्यूजीलैंड का बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉश हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 42 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं नाथन ल्योन व पीटर सिडल को तीन-तीन विकेट मिले।

TRENDING NOW

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स शून्य के स्कोर पर चलते बने। इसके कुछ देर बाद डेविड वॉर्नर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को संकट से उबारा। स्टीवन स्मिथ 71 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साऊदी अभी तक 2 विकेट ले चुके हैं और मार्क क्रेग को अभी एक सफलता ही प्राप्त हुई है।