- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia former test captain Tim paine announces retirement
वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर चौंकाया
दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी जिसके बाद पेन ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान बने थे
Published On Mar 17, 2023, 02:16 PM IST
Last UpdatedMar 17, 2023, 02:16 PM IST
Tim paine
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को तस्मानिया के क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड प्रथम श्रेणी मैच के समाप्त होने के बाद संन्यास लेने की घोषणा की. विकेटकीपर बल्लेबाज पेन ने आस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 35 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 2018 से लेकर 2021 तक 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने कप्तानी की.
दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी जिसके बाद पेन ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान बने थे।
पेन ने 2021 में तब टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी जब पता चला था कि उन्होंने क्रिकेट तस्मानिया की एक पूर्व कर्मचारी को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे. पेन ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने टेस्ट मैचों में 32.63 की औसत से रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 92 रन रहा। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 157 कैच और स्टंप आउट किए। उन्होंने आस्ट्रेलिया की तरफ से 35 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले.
टिम पेन ने आखिरी बार भारत के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेला था. उन्होंने जनवरी 2021 में भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था.
इनपुट- पीटीआई भाषा