×

भारत पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: इयान चैपल

चैपल ने कहा कि टीम इंडिया में एक अनुभवी बल्लेबाज की कमी है। इसके साथ ही साथ टीम इंडिया में ऑलराउंडर्स की कमी भी खल सकती है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 10, 2016 11:28 AM IST

इयान चैपल© Getty Images
इयान चैपल© Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि आगामी वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देगी। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए अब तक अभ्यास मैच सही साबित हुआ है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयन चैपल (75 टेस्ट, 16 वनडे) मानते हैं कि मौजूदा सीरीज़ में मेज़बान टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है। चैपल ने कहा कि टीम इंडिया में एक अनुभवी बल्लेबाज की कमी है। इसके साथ ही साथ टीम इंडिया में ऑलराउंडर्स की कमी भी खल सकती है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि कप्तान एमएस धोनी के सामने कप्तान स्टीवन स्मिथ को शॉर्टर फॉर्मेट के गेम्स में खुद को साबित करने की ज़रूरत होगी। ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने बरिंदर स्रान का नाम रखा ‘बेरी’

उन्होंने लिखा है ‘‘टेस्ट सत्र के फीका रहने पर लोग कुछ अच्छे मैच देखना चाहते हैं। लोगों को मौजूदा और पिछले विश्व चैम्पियन के बीच कडी चुनौती देखने को मिलेगी। धोनी की टीम आस्ट्रेलिया और स्मिथ को असल मायनों में चुनौती देगी।’ चैपल ने लिखा है ‘‘भारत के पास बड़े नाम है और आस्ट्रेलिया को दबाव में लाने की काबिलियत है लेकिन मैं उन्हें मेजबान टीम को हराते हुए नहीं देख रहा क्योंकि दोनों टीमें एक अन्य विश्व कप (भारत में मार्च-अप्रैल में खेले जाना वाला विश्व कप टी20) की तैयारियों में जुटी हैं.’ उन्होंने साथ ही कहा ‘‘पहले दो मैचों में आस्ट्रेलिया के पास मनोवैज्ञानिक लाभ रहेगा।’ ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में शामिल

TRENDING NOW

चैपल ने कहा ‘‘भारत के पास बहुत अधिक हरफनमौला खिलाडी नहीं है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की अगुआई में उनके पहले चार बल्लेबाज बहुत प्रतिभाशाली और आक्रामक हैं लेकिन अगर वे जल्दी विकेट खोते हैं तो उसके बाद उनकी टीम दबाव में आ जायेगी।’ उन्होंने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा मजबूत दिखते हैं।