×

'मैक्‍सवेल की इस तरह की पारी के सामने आप ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकते'

ऑस्‍ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 27, 2019 11:50 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे और अंतिम टी-20 में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले विपक्षी टीम के बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल की जमकर तारीफ की।

पढ़ें: मैक्सवेल का शतक, 7 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, टी20 सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 113) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दी।

पढ़ें: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दुबई स्टेडियम में प्रवेश करने से रोका गया

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैचों में हमसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्डिंग में हमें मात दी। हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था। 190 का स्कोर किसी भी मैदान पर एक अच्छा स्कोर होता है। लेकिन जब मैक्सवेल इस तरह एक पारी खेलते हैं तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।’

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रनों का स्कोर बनाया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।