This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टेस्ट रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, भारत दूसरे स्थान पर खिसका
भारतीय टीम टी20 टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर बनी हुई है।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 25, 2016 1:34 PM IST


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला स्थान मिला है। भारत को शीर्ष से खिसककर दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 से हराकर रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आईसीसी के बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के कारण पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वह भारत से दो अंक आगे है। ऑस्ट्रेलिया के 112 और भारत के 110 अंक आए। अप्रैल की समयसीमा तक यही स्थिति बनी रहेगी। ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने निसान के ग्लोबल एंबैसडर
ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ कुछ समय बाद होने वाले कार्यक्रम में आईसीसी टेस्ट टीम की गदा और नगद पुरस्कार प्राप्त करेंगे। ऑस्ट्रेलिया को नगद 10 लाख डालर, भारत को 5 लाख डालर मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली दक्षिण अफ्रीका को 2 लाख डालर और चौथे स्थान पर आने वाले पाकिस्तान को 1 लाख डालर इनाम में मिलेंगे। ये भी पढ़ें: सिक्सर किंग युवराज ने पूरे किए अपने 1000 रन
यह आठवीं बार है जब ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वह रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत यानि 2003 से 2009 तक विश्व की शीर्ष टेस्ट टीम रही थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2010 में हटाकर पहला स्थान प्राप्त किया था। भारत 2010 से 2011 तक पहले स्थान पर रहा था। इसके बाद 2012 में इंग्लैंड को यह स्थान प्राप्त हुआ था।
TRENDING NOW
2013 से 2015 तक दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर काबिज था। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दोहरी खुशी है। टेस्ट के साथ ही वह एकदिवसीय में भी नंबर एक पर काबिज है। भारत एकदिवसीय में तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम टी-20 टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।
