×

फिंच, बेली के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों फिंच और मार्श ने पहले विकेट के लिए 145 रन जोड़े

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 15, 2016 7:12 PM IST

टीम ऑस्ट्रेलिया© Getty Images
टीम ऑस्ट्रेलिया© Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्ब्रेन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराकार सीरीज में 0-2 से बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन बल्लेबाजों अरोन फिंच(71), शॉन मार्श(71) और जॉर्ज बेली(76*) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और भारत के द्वारा दिया गया 309 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवरों में प्राप्त कर लिया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के शानदार शतक 124 और मध्यक्रम में विराट कोहली के जुझारू 59 और अजिंक्य रहाणे के 89 रनों की बदौलत भारत को बेहतरीन शुरुआत दी। ये भी पढ़ें: जानिए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के हार के 6 कारण

लेकिन डेथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर से जूझते नजर आए। भारत ने रोहित शर्मा के आउट होने तक 42.2 ओवरों में 255 रन बना लिए थे। ऐसे में आशा की जा रही थी कि भारत 330 के करीब जाएगा, लेकिन अंतिम ओवरों में भारत के बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आए। कप्तान धोनी भी 11 रन बनाकर चलते बने और भारत अंतिम 7.4 ओवरों में 54 रन बनाने में सफल रहा। यहीं से भारत की हार की इबारत लिखी जाने लगी। अगर 20 से 30 रन ज्यादा होते तो मैच की कहानी और कुछ हो सकती थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉॉकनर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: आइए जानते हैं भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया पर सबसे बड़ी जीत के बारे में

जवाब में भारत के 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहतरीन रही। ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों फिंच और मार्श ने पहले विकेट के लिए 145 रन जोड़े। इसके बाद भारत के हाथ में मैच कभी आता नजर नहीं आया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 46 रन बनाए।

TRENDING NOW

भारत का कोई भी गेंदबाज छाप छोड़ने में नाकाम रहा। इस मैच से टीम में वापसी करने वाले ईशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा निराश किया और 8 वाइडें फेंकी। भारत अब सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुका है। यहां से सीरीज में वापसी आसान नहीं होगा।