This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 277 रनों का लक्ष्य
भारत की तरफ से कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के रनों पर लगाम लगाने में सफल नही रहा।
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 2, 2016 1:57 PM IST


एलेक्स ब्लैकवेल (114) के शानदार शतक और एल्सी पेरी (90) के तेज अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर जारी पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 276 रन बनाए। ब्लैकवेल ने 112 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए जबकि पेरी ने 118 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी की। पेरी और ब्लैकवेल के अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 43 रन बनाए। ये भी पढ़ें: ब्रैड हॉज होंगे राजकोट टीम के हेड कोच
एलिसा हिली 14 रनों पर नाबाद लौटीं। अंतिम समय में भारत ने पलटवार करते हुए तीन विकेट झटके लेकिन अंतिम पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने 40 करीब रन लुटा दिए।
इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप समय की बर्बादी है: हैरिस
भारत की तरफ से कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के रनों पर लगाम लगाने में सफल नही रहा। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए जिस कारण ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए 276 रनों की चुनौती रखी। भारतीय महिला टीम ने अपने 6 गेंदबाजों से गेंदबाजी करवायी लेकिन कोई भी जल्दी विकेट लेने में सफल नहीं रहा।
भारतीय महिला टीम की गेंदबाज शिखा पांडे अपने 10 ओवर में 3 विकेट लिए। भारत की झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर किए जिसमें 55 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और राजेश्वरी गायकवाड ने अपने 10 ओवर में 1 मेडन ओवर करके 48 रन दिए और 1 विकेट भी झटका। जवाब में उतरी भारतीय महिला टीम ने अपने 24 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।
TRENDING NOW
