×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडेः ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 349 रनों का लक्ष्य रखा

लगातार चौथे मैच में नाकाम रहे भारतीय गेंदबाज

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 20, 2016 12:34 PM IST

फिंच ने चौथे वनडे में 107 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरूआत दी © Getty Images
फिंच ने चौथे वनडे में 107 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरूआत दी © Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 349 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की खबर लेते हुए उनको मैदान का हर कोना दिखाया। मेजबान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरूआत दी। डेविड वार्नर 92 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज एरन फिंच ने शानदार शतक जमाया। फिंच 107 गेंदों पर 107 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए। अंतिम ओवरों में पहले कप्तान स्मिथ ने भी तेजतर्रार 29 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और बाद में मैक्सवेल ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 348/8 पहुंचा दिया। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडेः हिंदी लाइव ब्लाग

इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और एरन फिंच ने टीम को मनचाही शुरूआत दी। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के पहले 50 रन मात्र 6.2 ओवरों में ही बना लिये। ऑस्ट्रेलिया ने अपना 100 रन 16.1 ओवर में पूरा किया। वार्नर और फिंच ने तेज गति से रन बनाते हुए अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किये। वार्नर ने 46 गेंदों पर 50 रन पूरे किये तो फिंच ने 61 गेंद में 50 के आंकड़े को छूआ। भारत को पहली सफलता 29.3 ओवर में हाथ लगी जब शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेविड वार्नर ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। वार्नर दुर्भाग्यशाली रहे वो 7 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे का फुल स्कोर कार्ड

वार्नर ने फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 187 रन की साझेदारी निभाई। दूसरे छोर पर फिंच ने संभल कर खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। फिंच भी शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक सके और उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। फिंच ने 107 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 107 रन की पारी खेली।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोलने की जिम्मेदारी कप्तान स्मिथ ने उठाई। स्मिथ ने 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 51 रनों की अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए। स्मिथ के आउट होने के बाद मैक्सवेल को छोड़ कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। मैक्सवेल ने 20 गेंदों पर 41 रनों की तेज पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50ओवरों में 8 विकेट खोकर 348 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 349 रनोंं का लक्ष्य दिया।

TRENDING NOW

इससे पहले दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में बदलाव किये। भारतीय टीम ने बरिंदर स्रान की जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वार्नर को शॉन मार्श की जगह और स्कॉट बोलेंड की जगह नाथन लियोन को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में टीम में जगह दी।