इंग्‍लैंड से दो मैच हारने के बाद रैंकिंग में छठे स्‍थान पर खिसका ऑस्‍ट्रेलिया

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्‍टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैंनक्रॉफ्ट बैन झेल रहे हैं।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 17, 2018, 09:15 PM IST

Published On Jun 17, 2018, 09:15 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2018, 09:15 PM IST

Tim Paine (File Photo) © Getty Images

बॉल टेंपरिंग प्रकरण के बाद लगातार बुरे दौर से गुजर रही ऑस्‍ट्रेलिया की टीम विवाद के बाद अपने पहले दौरे के लिए इंग्‍लैंड पहुंची। पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में ही टिम पेन की कप्‍तानी वाली ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले में इंग्‍लैंड ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में 343 के लक्ष्‍य का पीछा कर रही ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 38 रन पहले ही ऑल आउट हो गई। ऑस्‍ट्रेलिया को सीरीज जीतने के लिए अब अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ishan-kishan-registers-fifty-for-india-a-vs-england-cricket-board-xi-720756″][/link-to-post]

लगातार दो मैच हारने का परिणाम ऑस्‍ट्रेलिया को वनडे की ताजा रैंकिंग में भी भुगतना पड़ा है। ऑस्‍ट्रेलिया पहले दो मैच हारने के बाद अब वनडे रैंकिंग में खिसककर पांचवे से छठे स्‍थान पर आ गई है। निश्चित तौर पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को अपने कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ और उपकप्‍तान डेविड वार्नर की कमी खल रही होगी। दोनों ही खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का बैन झेल रहे हैं। इस मामले में बल्‍लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी नौ महीने का बैन लगाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्‍तान को मिला फायदा

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के वनडे रैंकिंग में छठे स्‍थान पर खिसकने का फायदा सीधे तौर पर पाकिस्‍तान को मिला। दोनों ही टीमों के पास 102 अंक है। हालांकि प्‍वाइंट्स के बाद के अंक के आधार पर पाकिस्‍तान को पांचवे स्‍थान पर जगह मिल गई है। ऑस्‍ट्रेलिया को पांचवें स्‍थान पर वापस जगह बनाने के लिए कम से कम बाकी बचे तीन मैचों में से एक मुकाबला जीतना होगा। ऐसा करने से वो सीरीज जरूर हार जाएंगे, लेकिन 103 अंक के साथ नंबर पांच की जगह दोबारा सुनिश्चित कर लेंगे।

Editor's Pick