×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच: शुरूआती झटकों के बाद संभला ऑस्ट्रेलिया, बेली शतक के करीब

ऑस्ट्रेलिया टीम को शुरूआती झटकों से उबरते हुए शतकीय साझेदारी निभा चुके है स्मिथ और बेली

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 12, 2016 3:10 PM IST

भारतीय टीम के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बेली ने पर्थ में भी पचासा जड़ा © Getty Images
भारतीय टीम के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बेली ने पर्थ में भी पचासा जड़ा © Getty Images

पर्थ में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटके देते हुए टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया है। अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलने उतरे बरिंदर स्रान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज एरन फिंच और डेविड वार्नर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बरिंदर ने पहले फिंच और फिर वार्नर को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई खेमें में हलचल मचा दी। हालांकि इसके बाद जॉर्ज बेली और कप्तान स्मिथ ने संभल कर खेलते हुए 30 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया को और कोई नुकसान नहीं होने दिया और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।  खबर लिखे जाने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं।

टॉस हारकर भारत द्वारा दिए गए 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलियाई पारी के तीसरे ओवर में ही फिंच मात्र 8 रन बनाकर बरिंदर को रिटर्न कैच थमा बैठे। बरिंदर ने अपने तीसरे ओवर में डेविड वार्नर को भी चलता किया। फिंच को बरिंदर ने कोहली के हाथों कैच कराया। इसके बाद स्मिथ और बेली ने संभल कर खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। दोनोंं ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी स्थिति मेंं पहुंचा दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर तक दो विकेट खोकर 180 रन बना लिएहैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेली 86 रन और स्मिथ 70 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए है। ALSO READ: लाइव क्रिकेट ब्लॉग, हिन्दी में: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला एकदिवसीय, वाका, पर्थ में

TRENDING NOW

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा को शानदार 171 रन और विराट कोहली की उपयोगी 91 रन की पारी की बदौलत पहले वनडे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 310 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। विराट और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी निभाई। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड