×

पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलिया का स्टार तेज गेंदबाज, रिपोर्ट्स में बड़ा दावा

पहले टेस्ट के लिए हेजलवुड और कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट को शामिल किया गया था. माइकल नेसर भी टीम का हिस्सा हैं,

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 24, 2025 5:40 PM IST

Josh Hazelwood Injury Update: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. चार दिसंबर से दूसरा टेस्ट (पिंक बॉल) होना है, मगर उससे पहले ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ गई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन से भी कम समय में पहली टेस्ट जीत हासिल की, जिसमें मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट चटकाए. वहीं ट्रैविस हेड ने तूफानी शतक जड़ा.

हेजलवुड के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव बढ़ा

फॉक्स क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते शेफील्ड शील्ड मैच से लौटे 34 साल के हेजलवुड को शुरू में हैमस्ट्रिंग में दर्द जैसा लगा, मगर बाद में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव बढ़ गया, असल में यह टेंडन (मांसपेशी से हड्डी की जोड़) की चोट हो सकती है. टेंडन की चोट मुख्य रुप से कंधे, कोहनी, कलाई, कूल्हे, घुटने और टखने जैसे जोड़ों में हो सकती है.

हेजलवुड बाकी एशेज नहीं खेल पाएंगे !

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि क्रिकेट एट अल के पीट लालोर ने बताया है कि अगर हेजलवुड के बारे में जो बातें मैं सुन रहा हूं, वे सही हैं और अगर सबसे बुरा हुआ तो हो सकता है कि हम उन्हें इस सीरीज में दोबारा न देख पाएंगे. रविवार को SEN के टॉम मॉरिस ने भी बताया कि हेजलवुड बाकी एशेज नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ब्रिस्बेन के बाद जोश हेजलवुड की उपलब्धता को लेकर काफी चिंताएं हैं, हैमस्ट्रिंग पहले सोचे गए से ज़्यादा खराब है, कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि वह इस सीरीज़ में खेलेगा भी या नहीं.

TRENDING NOW

पहले टेस्ट के लिए हेजलवुड और कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट को शामिल किया गया था. माइकल नेसर भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि सीन एबॉट, जिन्हें शील्ड मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी,उनकी जगह झाई रिचर्डसन को शामिल किया गया है.