- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia team is on their way to fix psychological problem, says Dean Jones
'मनोवैज्ञानिक समस्याओं को ठीक करने के रास्ते में आगे बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया टीम'
पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स ने मौजूदा वनडे टीम को विश्व कप के लिए सही प्लेइंग इलेवन बताया।
Published On Mar 13, 2019, 12:24 PM IST
Last UpdatedMar 13, 2019, 12:24 PM IST
Australia (IANS)
भारत के खिलाफ मोहाली वनडे में रिकॉर्ड 359 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम से पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स काफी प्रभावित हैं। जोन्स का कहना है कि मनोवैज्ञानिक परेशानियों की ठीक करने की दिखा में बढ़ रही ये टीम विश्व कप जाने के लिए एकदम सही है।
ये भी पढ़ें: मोहाली में मिली हार के बाद कोटला में ओस को ध्यान में रखेगी टीम इंडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में जोन्स ने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड स्कोर का पीछा करना? मध्य क्रम की परेशानी सुलझाना? तीन स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल करना? एश्टन टर्नर का बड़ा स्कोर बनाना? लगता है ये विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ इलेवन है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी सभी मनोवैज्ञानिक समस्याओं को हल करने की राह पर हैं।”
ये भी पढ़ें: माही भाई से सीखा दबाव में खेलना: मोहित शर्मा
जोन्स ने आगे लिखा, “भारत के खिलाफ पिछला मैच उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित हुआ और अब उन्हें पूरा यकीन हो गया होगा कि वो विश्व कप में काफी प्रतिद्वंदी साबित होंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 11 से 40 के बीच से ओवरो को नियंत्रित कर रहे हैं, जहां पर वो मैच पर पकड़ बना सकते हैं। बीच के ओवरों में एडम जम्पा, नाथन लियोन और पैट कमिंस का इस्तेमाल कर विकेट निकालना कोच जस्टिन लैंगन का अच्छा प्रयास है।” ऑस्ट्रेलिया टीम आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में भारत के खिलाफ पांचवा निर्णायक वनडे मैच खेलेगा।