एरोन फिंच को यकीन टेस्ट के बाद वनडे में भी सफल होंगे मार्नस लाबुशाने

मार्नस लाबुशाने भारत दौरे पर वनडे में डेब्यू कर सकते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 10, 2020, 07:21 PM IST

Published On Jan 10, 2020, 07:21 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2020, 07:21 PM IST

मार्नस लाबुशाने (Twitter)

टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा चुके युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने के पास भारत दौरे के लिए जरिए खुद को वनडे फॉर्मेट में साबित करने का मौका है। पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने पहले ही लाबुशाने के टेस्ट का नंबर एक बल्लेबाज बता दिया है। और अब कप्तान एरोन फिंच ने भी कहा है कि उन्हें यकीन है कि लाबुशाने वनडे में भी टेस्ट जैसा प्रदर्शन दिखाएंगे।

भारत दौरे पर पहुंचे फिंच ने कहा, “हमें पता है कि वो इस मौके पर अति उत्साहित नहीं होगा। उसने शुरुआती एशेज सीरीज मिस करने के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है और वो अविश्वसनीय है इसलिए हमें उम्मीद है वो ये जारी रखेगा। उसने वनडे मैचों में जो फॉर्म दिखाया वो कमाल है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लाबुशाने के लिस्ट ए रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होने 33 मैचों में 37.83 की औसत से 1,173 रन बनाए हैं। लाबुशाने ने मार्श कप में क्वींसलैंड के लिए शानदार प्रद्रशन किया और उस्मान ख्वाजा के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

कप्तान ने आगे कहा, “तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उसका औसत करीबन 40 का है, वो पिछले कुछ सालों से क्वींसलैंड के लिए मुश्किल हालात में नंबर चार पर खेल रहा है। धीमी विकेट पर जहां स्पिन ज्यादा होती है, वहां पर वो काम कर पाना जो वो क्वींसलैंड के लिए करता है उसी के दम पर उसे टीम में जगह मिली है, साथ ही उनकी मौजूदा फॉर्म की वजह से भी। मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि वो इसे (टेस्ट फॉर्म को वनडे में) नहीं बदल पाएगा।”

Editor's Pick