• Home
  • News
  • Australia v South Africa, 1st ODI: Shaun Marsh to require surgery

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज शॉन मार्श को करानी होगी सर्जरी

पाकिस्‍तान के खिलाफ हाल में संपन्‍न टेस्‍ट सीरीज में शॉन मार्श का प्रदर्शन उम्‍मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 04, 2018, 02:57 PM IST

Published On Nov 04, 2018, 02:57 PM IST

Last UpdatedNov 04, 2018, 02:57 PM IST

Shaun-Marsh (AFP Photo)

ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्‍लेबाज शॉन मार्श  कूल्‍हे में तकलीफ के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं।

इस समय ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीकी टीमें पर्थ में तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेल रही हैं। टॉस के समय इसकी जानकारी दी गई। मार्श को इसके लिए छोटा ऑपरेशन कराना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले वनडे में मार्श की जगह डी आर्सी शोर्ट को ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसिस ने टॉस जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया लेकिन मेजबान टीम 152 रन पर ही ढेर हो गई।

एक समय ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 19 ओवर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर भिड़ रही हैं। इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्‍ट के दौरान बॉल टैंपरिंग विवाद सामने आया था।

इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया अपने नए कप्‍तान एरोन फिंच के साथ उतरा है। फिंच ने टिम पेन की जगह ली है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद एक टी-20 मुकाबला भी खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जो पिछले 18 वनडे खेले हैं उनमें 16 में उसे हार मिली है और यहां भी शुरू से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पाकिस्‍तान के खिलाफ हाल में संपन्‍न टेस्‍ट सीरीज में शॉन मार्श का प्रदर्शन उम्‍मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

Editor's Pick