- Home
- News
- Australia vs england 2nd test england collapse again as australia lead by 282 runs no day 3 5144808
एडिलेड टेस्ट: इंग्लैंड को 236 के स्कोर पर समेट तीसरे दिन 282 रन से आगे है ऑस्ट्रेलिया
कप्तान जो रूट और डेविड मलान की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड टीम ने एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन 236 रन का स्कोर खड़ा किया।
Published On Dec 18, 2021, 06:15 PM IST
Last UpdatedDec 18, 2021, 06:15 PM IST
Australia vs England, 2nd Test: एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने कमजोर नजर आया। मेहमान टीम एडिलेड ओवल में खेले जा पहे दूसरे एशेज टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 236 रन पर ढेर हो गई।
दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाकर 282 रनों की बढ़त लिए हुए है। पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले डेविड वार्नर (David Warner) ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में मात्र 13 रन पर बनाकर रन आउट हो गए। स्टंप तक सलामी बल्लेबाजी मार्कस हैरिस (21) के साथ नाइट वाचमैन माइकल नेसेर (2) क्रीज पर टिके हुए हैं।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड टीम की पारी के साथ हुई। ब्रिसबेन टेस्ट की तरह एडिलेड में भी कप्तान जो रूट और डेविड मलान ने मिलकर इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 138 रन की मजबूत साझेदारी बनाई जिसे तोड़ने का काम युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने किया। ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन की पहली सफलता कप्तान रूट के विकेट से दिलाई।
ग्रीन ने विपक्षी कप्तान रूट को स्लिप पर कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान के आउट होते ही इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर बिखरने लगा और पूरी टीम 236 पर सिमट गई।
इंग्लैंड के लिए मलान ने 157 गेंदो पर सर्वाधिक 80 रन बनाए, जबकि कप्तान रूट ने 62 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी 34 रन बनाकर बल्लेबाजी को संभालने की कोशिश की लेकिन ग्रीन ने उन्हें बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को नौंवी सफलता दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक चार विकेट तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने लिए। स्पिन नाथन लियोन ने तीन, ग्रीन ने दो औलर नेसेर ने एक सफलता हासिल की।