This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs ENG- 2nd Test, Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया कैसे देगा जवाब
Australia vs England 2nd Test Live: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की पहली पारी 334 पर सिमट गई और अब ऑस्ट्रेलिया जवाब दे रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले ही सेशन में इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमट गई. स्टार बल्लेबाज जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे.
इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 9 विकेट पर 325 रन से की थी. 9 रन और जोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर के रूप में दसवां विकेट गिरा. आर्चर 38 रन बनाकर आउट हुए. रूट और आर्चर के बीच दसवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई. आर्चर ने 36 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली.
मैच के पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. जो रूट का शतक पहले दिन का आकर्षण रहा था. रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला शतक और कुल 40वां टेस्ट शतक लगाया. वह 40 या उससे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले सचिन, कैलिस और पोंटिंग के बाद चौथे बल्लेबाज बने.
रूट 206 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन बनाकर नाबाद रहे. रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए क्रॉली के साथ 97 रन की और चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 54 रन की साझेदारी की. रूट के अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 93 गेंद पर 76 रन की पारी खेली. आर्चर तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे. इंग्लैंड के चार बल्लेबाज बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स खाता नहीं खोल सके.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए. माइकल नासेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट लिए. बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड की गेंदबाजी पर नजर रहेगी. मैच पर पकड़ बनाने के लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की पारी को कम-से-कम स्कोर पर समेटना होगा.
