- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia vs england 2nd test play stopped due to thunderstorms threat of a lightning strike at the adelaide oval 5143525
एडिलेड टेस्ट: स्टेडियम में बिजली गिरने की वजह से रुका दूसरा एशेज टेस्ट; स्टंप्स तक 456 रन से पीछे इंग्लैंड
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड टीम ने मात्र 17 रन पर दो विकेट खो दिए, ऑस्ट्रेलिया 456 रन से आगे है।
Published On Dec 17, 2021, 04:29 PM IST
Last UpdatedDec 17, 2021, 04:29 PM IST
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (Australia vs England, 2nd Test) के बीच एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल तेज बिजली गिरने की वजह से रोका गया है। स्टंप्स तक इंग्लैंड टीम ने मात्र 17 रन पर दो विकेट खो दिए। कप्तान जो रूट (Joe Root) और डेविड मलान (Dawid Malan) नाबाद हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 456 रन से आगे है।
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 473/9 पर पारी घोषित करने के बाद इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मेहमान टीम की पारी के दौरान जब डेब्यू मैच खेल रहे माइकल नेसर (Michael Neser) नौवां ओवर डाल रहे थे तब बिजली मैदान पर गिरी।
नेसर जो कि ओवर की पांचवीं गेंद डालने की तैयारी में थे बाल बाल बचे। अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने का निर्देश दिया और बिजली के खतरे को ध्यान में रखते हुए खेल को रोक दिया गया।
सभी खिलाड़ी समझदारी दिखाते हुए मैदान छोड़ कर चले गए। हालांकि बहुत सारे प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद थे जिनके पास कवर लेने का कोई साधन नहीं है।
पिच को भी कवर से ढक दिया गया। हालांकि भारी बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन बिजली को देखते हुए खेल को आगे ना बढ़ाने का फैसला लिया गया है और दूसरे दिन का खेल खत्म कर दिया गया।