इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में स्टीवन स्मिथ ने लिप बाम से चमकाई गेंद !
स्टीवन स्मिथ ने खुद पर लगे बॉल टेंपरिंग के आरोपों को नकारा
Published On Jan 22, 2018, 01:29 PM IST
Last UpdatedJan 22, 2018, 01:29 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज हार गई लेकिन इस मैच के दौरान उसके कप्तान स्टीवन स्मिथ एक विवाद में भी फंस गए। मैच के दौरान स्टीवन स्मिथ अपने होठों पर उंगली लगाकर गेंद को चमकाते देखे गए, जिसके बाद उन पर आरोप लगा कि उन्होंने लिप बाम से गेंद को चमकाया है। आपको बता दें लिप बाम से गेंद को चमकाना अवैध होता है ये बॉल टेंपरिंग की श्रेणी में आता है, जिसके चलते खिलाड़ियों पर बैन तक लग सकता है।
हालांकि इन आरोपों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टीवन स्मिथ ने सिरे से नकार दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हंसते हुए कहा कि मेरे होंठ सूखे हुए थे मैंने कोई लिप बाम नहीं लगाया था। वैसे सवाल ये है कि जब स्टीवन स्मिथ ने अपने होठों पर कुछ लगाया ही नहीं था तो उन्होंने मुंह की बजाए अपनी उंगलियों को होठों से क्यों रगड़ा। वैसे इस मैच के दौरान स्टीवन स्मिथ का आउट होना भी खासा विवादों में रहा। स्टीवन स्मिथ का कैच मार्क वुड की गेंद पर जोस बटलर ने पकड़ा जो कि पूरी तरह साफ नहीं लग रहा था लेकिन इसके बावजूद स्टीवन स्मिथ को आउट दे दिया गया।
Steve Smith responds to questions raised over whether he used lip balm to polish the ball in Sunday’s #AUSvENG ODI pic.twitter.com/QHxbN6fqJA
— cricket.com.au (@CricketAus) January 21, 2018
स्टीवन स्मिथ के विकेट का असर इस मैच पर पड़ा। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रनों से मैच हार गई। जिसके साथ ही इंग्लैंड ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज में मिली शर्मनाक हार का बदला भी चुका लिया। आपको बता दें ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज के पहले 3 मैच हारकर ही सीरीज हार गया।