This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
दो शतक बनाने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं: उस्मान ख्वाजा
उस्मान ख्वाजा कोविड संक्रमित ट्रेविस हेड की जगह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए थे।
Written by India.com Staff
Last Published on - January 8, 2022 5:29 PM IST

सिडनी टेस्ट में लगातार दो शतक लगाने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि दो पारियां भी आखिरी एशेज मुकाबले के लिए टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए पर्याप्त होंगी।
35 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिडनी टेस्ट में 137 और नाबाद 101 रन की दो शतकीय पारियां खेलकर डग वाल्टर्स और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की। बनाए। हालांकि उन्होंने ये स्वीकार किया कि ये होबार्ट में होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए अपनी जगह बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
पाकिस्तान में जन्मे ख्वाजा केवल कोविड संक्रमित ट्रैविस हेड (Travis Head) की जगह सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में शामिल हुए। एशेज में अपने पहले ही मैच में ख्वाजा ने दो शतकीय पारी जड़ ऑस्ट्रेलियाई को जीत की कगार पर खड़ा कर दिया है।
कप्तान पैट कमिंस ने पहले ही गारंटी दे दी है कि हेड होबार्ट टेस्ट के लिए टीम में वापसी करेंगे और मार्कस हैरिस को उनकी जगह बाहर बैठना पड़ सकता है जो फिर से सिडनी टेस्ट में अपनी जगह पक्की करने का मौका चूक गए।
उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस टेस्ट मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है और ये काफी मजेदार रहा। मुझे रन मिले लेकिन आप वास्तव में पांच की तुलना ओपनिंग से नहीं कर सकते। ये सेब और संतरे की तरह है। मुझे पता है क्योंकि मैंने दोनों काम किए है।”
ख्वाजा ने कहा, “मैं यहां ट्रैविस हेड के जगह आया था, उसकी सीरीज शानदार रही है और मुझे पता है कि चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में बहुत सारे कठिन फैसले लिए हैं और मुझे वास्तव में इससे अलग होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि मैंने बैक-टू-बैक शतक बनाया है।”
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, “ये वैसा ही है। मैंने केवल इतना किया है कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए एक मौका मिला है, मैंने कुछ रन बनाए हैं जिसके लिए मैं आभारी हूं। भूख अभी भी है। मैंने दिखाया है कि मैं अभी भी इस स्तर पर रन बना सकता हूं अगर भविष्य में खुद को मौका मिलता है।”
TRENDING NOW
ख्वाजा ने सिडनी टेस्ट में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 101 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 265/6 तक पहुंचाया। जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने इंग्लैंड के सामने 388 रनों लक्ष्य रखा।
ख्वाजा का नाबाद शतक सिर्फ 131 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से आया। ये उनका 10वां टेस्ट शतक है, और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा – ये सभी एससीजी में आए हैं। ख्वाजा ने एक टेस्ट में कप्तान जो रूट के अलावा इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों की तुलना में ज्यादा रन बनाए हैं।
