add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

LIVE BLOG

Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एशेज टेस्ट, दूसरा दिन स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच सिडनी में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने कमाल की सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

joe-root
joe-root

इंग्लैंड की टीम एशेज 2025-26 हार चुकी है. लेकिन जो रूट के लिए निजी रूप से यह दौरा अच्छा रहा है. सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया था. लेकिन इंग्लैंड ने मेलबर्न में जीत हासिल कर अपना खाता खोला. अब सिडनी में भी वह अच्छी स्थिति में दिख रहा है. रविवार को मैच के पहले दिन आधा ही खेल हो सका. सिर्फ 45 ओवर का खेल हुआ और इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 211 रन बनाए. बारिश और खराब रोशनी की वजह से प्रभावित रहा.

इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए जैक क्राली और बेन डेकट आए थे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की. क्राली 16 और बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुए. जैकब बेथल 51 रन बनाकर आउट हुए. बेथल के रूप में इंग्लैंड ने जब अपना तीसरा विकेट 51 रन पर गंवाया, उस समय टीम के बल्लेबाजी क्रम के एक बार फिर से बिखरने का खतरा था, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाल लिया.

दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 160 रन की नाबाद साझेदारी हुई. हालांकि पांचवें दिन वह इस पार्टनरशिप को आगे नहीं ले जा सके. इन दोनों ने साझेदारी के दौरान कई कमाल के शॉट खेले.

चौथे दिन जब खेल रोका गया तब रूट 103 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 72 रन और हैरी ब्रूक 92 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद थे. ब्रूक अपने खेल में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके और 84 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए. रूट हालांकि टिके रहे और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक लगाकर रिकी पोंटिंग की बराबरी की.

Trending This Week