This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Australia vs England: पर्थ में पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा, कुल 19 विकेट गिरे
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 121 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 'पंजा' खोला.

AUS vs ENG 1st Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. खेल के पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे. एशेज के 100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब खेल के पहले दिन 19 विकेट गिरे हैं. इससे पहले एशेज में 2001 में 17 विकेट गिरे थे.
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, मिचेल स्टॉर्क ने सात विकेट चटकाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 121 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने ‘पंजा’ खोला.
ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से अभी 49 रन पीछे है. नाथन लियोन तीन रन और ब्रैंडन डैगेट बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट
इंग्लैंड: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स/शोएब बशीर, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर
Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 172 रन के जवाब में 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं. स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा पवेलियन लौट चुके हैं.
मिशेल स्टार्क ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने 58 रन देकर 7 विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम 32.5 ओवर में सिर्फ 172 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड ने एशेज में इससे कम ओवर सिर्फ 1887 में खेले थे. इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ाती रही. पहले ओवर में विकेट गिरा और उसके बाद यह सिलसिला चलता रहा. जो रूट खाता भी नहीं खोल पाए और यह इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा झटका रहा.
मिशेल स्टार्क ने पहले ही घंटे में इंग्लैंड को तीन बड़े झटके दिए. इसमें सबसे बड़ो जो रूट का रहा. इंग्लैंड का यह स्टार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाया. इसी से साथ स्टार्क ने एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए.
घरेलू मैदान पर एशेज टेस्ट और मिशेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में अपनी टीम को कामयाबी दिला दी. पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के जैक क्राउली ने गेंद को ड्राइव किया और उस्मान ख्वाजा ने गेंद को कैच किया. पहली बार गेंद उनके हाथ से छिटक गई थी लेकिन बाद में उन्होंने गेंद पर अच्छा कंट्रोल किया. गेंद अच्छी थी टप्पा लगने के बपाद अगला सा बाहर निकली.
WHAT A WAY TO START THE #ASHES! pic.twitter.com/XtaiJ3SKeV
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2021
