बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 32 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम 200 रन पर ऑलआउट हो गई।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 29, 2020, 08:05 AM IST

Published On Dec 29, 2020, 08:05 AM IST

Last UpdatedDec 29, 2020, 08:05 AM IST

(Twitter)

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के चौथे दिन 200 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 32 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड दोहराया। इस मैच में 1988 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब घरेलू टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं बनाया हो।

इस मैच से पहले साल 1988-89 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीन पर खेले गए टेस्ट मैच के दौरान कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं छू पाया था। 200 रन पर ऑलआउट होकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य रखा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय गेंदबाजों ने एमसीजी पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटी। मेजबान टीम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी के आधार पर 131 रनों की बढ़त ली थी। ऐसे में स्टंप्स तक मेजबानों को दो रन की लीड मिल चुकी थी।

Live Cricket Score, Australia vs India, 2nd Test, Day 4: 200 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया; 69 रनों की बढ़त हासिल की

तीसरे दिन स्टंप्स तक कैमरून ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। ग्रीन शानदार पारी खेलने के बाद 45 का निजी स्कोर बनाकर आउट हुए जबकि कमिंस ने 22 रन बनाए। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।

मिशेल स्टार्क 14 रनों पर नाबाद लौटे जबकि नाथन लायन ने तीन रन बनाए। जॉश हेजलवुड को रविचंद्रन अश्विन ने 10 के निजी योग पर बोल्ड किया। इसी के साथ लंच ब्रेक की भी घोषणा हुई। भारत की ओर से सिराज ने तीन सफलता हासिल की जबकि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव एक सफलता मिली।

चार मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। उसे एडिलेड मे खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 8 विकेट से हार मिली थी।

Editor's Pick