INDvAUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में वापसी की

भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 29, 2020, 09:23 AM IST

Published On Dec 29, 2020, 09:23 AM IST

Last UpdatedDec 29, 2020, 09:23 AM IST

अजिंक्य रहाणे (Twitter)

कप्तान अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के स्कोर पर ऑलआउट करने के बाद 70 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15 ओवरो में केवल दो विकेट खोकर मैच जीता। टीम इंडिया की ओर से रहाणे ने 27 और शुबमन गिल ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की ओर से मार्नस लाबुशाने ने 48 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम तीन सफलताएं रही।

IND vs AUS: बुधवार को मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे की 112 रनों की पारी की मदद 326 रनों का स्कोर खड़ा किया। रहाणे के अलावा शुबमन गिल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 57 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने 131 रनों की बढ़त हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और स्पिनर नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए। पैट कमिंस के नाम दो सफलताएं रही।

131 रन की बढ़त के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम मात्र 200 रन पर आउट हो गई और टीम इंडिया के सामने 70 रनों का आसान लक्ष्य रखा। जिसे हासिल कर टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में वापसी कर ली

Editor's Pick