• Home
  • News
  • Australia vs India, 3rd Test: India got off to a solid start; trail by 310 runs at Tea

सिडनी टेस्ट: रोहित-शुबमन की सधी शुरुआत; टी तक भारत 26/0

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी की मदद से 338 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 08, 2021, 10:48 AM IST

Published On Jan 08, 2021, 10:48 AM IST

Last UpdatedJan 08, 2021, 10:48 AM IST

(Twitter)

टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रनों पर समेटने के बाद टी ब्रेक तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। पहली बार एक साथ सलामी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा (11) और शुभमन गिल (14) नाबाद हैं। भारतीय टीम अभी 312 रनों से पीछे है।

इससे पहले रवींद्र जडेजा (62-4) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रनों पर समेटी।ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 131 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशाने ने 91 रनों की पारी खेली। मैच के पहले दिन विल पुकोवस्की ने 62 रन बनाए थे। स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपना आठवां और कुल 27वां शतक लगाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की ओर से जडेजा के अलावा जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।

कोहली को पछाड़ सबसे तेज 27 टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने स्मिथ

मेजबान टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 166 रनों पर की थी। दिन के पहले सेशन तक मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 249 रन बना लिए थे। स्मिथ लंच तक 76 पर नाबाद थे। लंच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन शून्य पर आउट हुए। भारत ने पहले सेशन में तीन विकेट हासिल किए। पहले दिन नाबाद रहे लाबुशाने के अलावा मैथ्यू वेड (13) का विकेट भी चटकाया। वेड और लाबुशाने को रवींद्र जडेजा ने आउट किया।

लंच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कप्तान टिम पेन (0) को सस्ते में आउट किया जबकि जडेजा ने पैट कमिंस को खाता नहीं खोलने दिया। मिशेल स्टार्क (24) ने खुलकर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए।

इसी बीच, स्मिथ ने अपना 27वां शतक पूरा किया। वो भारत के खिलाफ सबसे तेजी से सबसे अधिक 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने ये कारनामा 25 पारियों में की है। इस सीरीज में स्मिथ का यह तीसरा शतक है। स्मिथ ने सिडनी में ही वनडे सीरीज में दो शतक लगाए थे।

Editor's Pick