- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia vs India, 3rd Test: Police have reportedly ejected up to six people from the SCG for alleged racist abuse against Indian cricketer Mohammed Siraj
भारतीय क्रिकेटर सिराज पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में SCG स्टेडियम से निकाले गए छह फैंस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिाज
Published On Jan 10, 2021, 10:45 AM IST
Last UpdatedJan 10, 2021, 10:45 AM IST
(Twitter)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्प्णी करने के बाद फैंस के एक समूह को स्टेडियम से बाहर निकाला गया।
मामला मैच के चौथे दिन का है जब टी ब्रेक के ऐलान से ठीक पहले मोहम्मद सिराज के खिलाफ स्टैंड्स से नस्लीय टिप्पणी की गई। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी दर्शकों ने सिराज के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी की थी।
रविवार को जब सिराज दूसरे सेशन के खेल के दौरान बाउंड्री के पास तैनात थे तब किसी दर्शक ने उन्हें लेकर नस्लीय टिप्पणी की। सिराज तुरंत कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी दी।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए कप्तान ने अंपायर पॉल राफेल को इस बारे में बताया। पॉल ने बिना देरी किए मैच रेफरी को इसकी जानकारी दी और फिर मैच रेफरी ने सुरक्षा अधिकारियो को बताया कि स्टैंड से किसी सिराज के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की है।
सुरक्षाकर्मियों ने उस स्थान का मुआयना किया, जहां से सिराज के अनुसार आवाज आई थी। कई लोगों से पूछताछ की गई और फिर चार-पांच लोगों को लेकर पुलिस स्टैंड से बाहर चली गई। इस घटना के कारण लगभग 10 मिनट तक खेल रुका रहा।
JaspritBumrah and mohammed #siraj Racially abused by
Australians fans #racismpic.twitter.com/Z6550kfSkQ— Rehaan (@sarcastiqlonda) January 10, 2021