सिडनी टेस्ट: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, जीत से 309 रन दूर टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी टेस्ट के चौथे दिन दो विकेट खोकर 98 का स्कोर खड़ा कर लिया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 10, 2021, 01:18 PM IST

Published On Jan 10, 2021, 01:18 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2021, 01:18 PM IST

(Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने रोहित शर्मा और शुबमन गिल की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है।

स्टंप तक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दिए 407 रनों को हासिल करने से 309 रन दूर है। दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 9 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 98 गेंदो पर 52 रनों की पारी खेली, जबकि दिल ने 64 गेंदो पर 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाजों पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड ने 1-1 विकेट लिया।

मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे, जिसके जवाब भारत की पहली पारी 244 रन पर सिमट गई थी थी। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया 94 रनों की बढ़त के साथ उतरी मेजबान टीम ने दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 312 रनों पर घोषित कर भारत को मजबूत लक्ष्य दिया।

सिडनी टेस्ट में सिराज के पर हुई नस्लीय टिप्पणी से भड़के पूर्व दिग्गज; लक्ष्मण ने कहा- फालतू चीजें बर्दाश्त नहीं करेंगे

ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने 132 गेंदो पर सर्वाधिक 84 रन बनाए। वहीं स्टीव स्मिथ ने 81 (167) और मार्नस लाबुशाने ने 73 (118) रनों की पारियां खेली।

टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के हाथों एक-एक सफलता लगी।

Editor's Pick