• Home
  • News
  • Australia vs India, 4th Test: Marnus Labuschagne’s ton puts Australia in driving seat as India fight back

गाबा टेस्ट: लाबुशेन की शतकीय पारी से पहले दिन ऑस्ट्रेलिया मजबूत

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 274 रनों का स्कोर बनाया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 15, 2021, 01:58 PM IST

Published On Jan 15, 2021, 01:58 PM IST

Last UpdatedJan 15, 2021, 01:58 PM IST

मार्नस लाबुशैन (Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन मार्नस लाबुशेन के शानदार शतक के दम पर मेजबान टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान टिम पेन (38) और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (28) क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस को पहले ही सत्र में पवेलियन लौट गए। वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं थे और क्रीज पर सहज भी नहीं दिखे। वो एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। रोहित ने अपने दाहिने ओर डाइव लगाकर ये कैच लपका। ठाकुर ने आउटस्विंग पर हैरिस को चकमा दिया और वो पांच रन बनाकर स्क्वेयर लेग में वाशिंगटन सुंदर को कैच देकर पवेलियन लौटे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिसके बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने स्टीव स्मिथ (36) के रूप में बड़ा विकेट लिया, जिन्होंने शॉर्ट मिडविकेट पर रोहित शर्मा को कैच थमाया। स्मिथ और लाबुशेन ने 69 रन की साझेदारी की थी। स्मिथ के आउट होने के बाद लाबुशेन ने 167 गेंद में सात चौकों की मदद से 73 रन बनाए। उन्हें सैनी की गेंद पर गली में अजिंक्य रहाणे ने जीवनदान भी दिया। इसके तुरंत बाद सैनी दर्द के कारण मैदान से चले गए।

Live Cricket Score, Australia vs India, 4th Test: मार्नस लाबुशैन के शतक से पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 274/5

शुरूआती दो विकेट 17 रन पर गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशेन के 108 रन की मदद से मैच में वापसी की। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान टिम पेन 38 और कैमरन ग्रीन 28 रन बनाकर खेल रहे थे आखिरी सत्र में भारतीय टीम को एक गेंदबाज की कमी खली जिसका मेजबान बल्लेबाजों ने फायदा उठाया।

आखिरी सेशन में गिरे दोनों विकेट टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले टी नटराजन के नाम रहे जिन्होंने मैथ्यू वेड (87 गेंद में 45 रन) और लाबुशेन को लगातार दो ओवरों में पवेलियन भेजा । इसके साथ ही उन्होंने दोनों के बीच 113 रन की साझेदारी भी तोड़ी । वेड ने शार्दुल ठाकुर को कैच थमाया जबकि लाबुशेन विकेट के पीछे कैच देकर लौटे। लाबुशेन ने 204 गेंद में नौ चौकों की मदद से 108 रन बनाए।

Editor's Pick